सीवर लाइन को ठीक किया जाये: शाकिर अली

सीवर लाइन को ठीक किया जाये: शाकिर अली
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, ने जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ता संतोष उपाध्याय से, मल्लीताल स्थित मोहन को चौराहे सेे विगत कई दिनों से बह रही सीवर लाईन को तुरंत सही करने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष शाकिर अली ने बताया कि विगत कुछ दिनों से इस सड़क मे सीवर के मैन होल से लगातार सीवर का गंदा पानी बह रहा है।
जिससे आने जाने वाले राहगीरों, पर्यटकों महिलाओं और बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है,।
वन वे होने के कारण इस सड़क पर यातायात का दबाव हमेशा बना रहता है,। जिस कारण वाहन का टायर सीवर के पानी के ऊपर पड़ते ही, उससे छटके गंदे पानी से लोगों के कपड़े गंदे कर रह है, जिस कारण आम आदमी को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है,
आम आदमी पार्टी के मण्डल अध्यक्ष शाकिर अली ने, जल संस्थान के अधिकारियों से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

देवभूमि खबर

Related articles