पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारनाथ किये दर्शन,वीवीआईपी तैयारियों की समीक्षा की

पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारनाथ किये दर्शन,वीवीआईपी तैयारियों की समीक्षा की
Spread the love

रुद्रप्रयाग।आधिकारिक भ्रमण पर केदारनाथ पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीवीआईपी आगमन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए धाम पर तैनात पुलिस बल से संवाद कर उनके रहने, खाने आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस महानिदेशक ने श्री केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के उपरांत श्री केदारनाथ में नियुक्त समस्त पुलिस बल (जिला पुलिस‌, एसडीआरएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी) से रूबरू हुए तथा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।

उन्होंने पुलिस बल को श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड पुलिस की थीम “मित्रता सेवा सुरक्षा” की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। उपस्थित एसडीआरएफ प्रभारी और अन्य पुलिस बल को वर्तमान समय में जारी मौसम सम्बन्धी अलर्ट के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री आयुष अग्रवाल, चौकी प्रभारी श्री केदारनाथ मंजुल रावत सहित समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

देवभूमि खबर

Related articles