प्रदेश भाजपा ने अमित शाह की महारैली के लिए कमर कसी , भाजपा करेगी चुनावी अभियान का आगाज

Spread the love

देहरादून ।आगामी 30 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण को भाजपा उत्तराखंड मेगा इवेंट बनाकर देहरादून के रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान पर महारैली आयोजित करने जा रही है।
जिसमें लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा उद्बोधन कर चुनावी समर का आगाज किया जाएगा।

इस संबंध में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, देहरादून महानगर पदाधिकारियों, महानगर के सभी मंडलों के अध्यक्षों महामंत्रियों प्रदेश, महानगर एवं मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों मह मंत्रियों की उपस्थिति में तैयारी बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण की विस्तृत जानकारी दी एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं को महारैली से संबंधित कार्यों का दायित्व दिया, साथ ही प्रदेश महामंत्री ने महानगर के सभी 100 नगर निगम वार्ड तथा 12 कैंटोनमेंट वार्ड में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों को प्रस्तावित महारैली में भागीदारी करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए ।

तैयारी बैठक को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी संबोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे , आपदा का धरातल स्तरीय स्थिति का करेंगे आकलन

Spread the love पौड़ी ।महामहिम राज्यपाल, उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) श्री गुरमीत सिंह आज अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद मुख्यालय पौड़ी गढ़वाल पहुंचे। महामहिम राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जनपद पौड़ी में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सार्वजनिक/अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों, एन.जी.ओ./स्वयं सहायता समूहों के […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279