आप पार्टीशहीदो को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि
देहरादून।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 21 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तराखंड राज्य आंदोलन मे शहीदो को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि शहीद स्मारक पर पहुंचे राजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एवं वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के नरेश वैध साथ में राजपुर रोड विधानसभा प्रभारी बहन डिंपल सिंह राजपुर विधानसभा संगठन मंत्री सुनील घाघट , आप महिला विंग से प्रदेश सचिव सीमा कश्यप, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस के 21 साल के कार्यकाल में पूछा कि राज्य आंदोलनकारियों के लिए आज तक क्या योजनाएं बनाई गई हैं राज्य आंदोलनकारियो के परिवार ही इस छोटे से राज्य में आज परेशान हैं और दर-दर भटकने को मजबूर हैं लेकिन कांग्रेस और बीजेपी की सरकार न्याय देने में रही हैं ना काम। नरेश वैध ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य आंदोलनकारियो को उनके आश्रितों को और उत्तराखंड के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने का काम करेंगे ।
श्रद्धांजलि देने वालों में राजपुर विधानसभा सचिव चरण सिंह , रोहित ,रविंद्र सिंह,सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

