HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष ने मुम्बई प्रवास के दौरान

Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष द्वारा मुम्बई प्रवास के दौरान महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी से राज्य आन्दोलनकारियों के 10%क्षैतिज आरक्षण व पुराना भू-कानून रद्द करने व नया हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू कानून बनाऐं जाने व मूल निवास पर उत्तराखण्ड राज्य सरकार में मुख्यमन्त्री से बात करने की सिफारिश हेतु निवेदन किया।


आपको बताते चले कि अभी दिन पूर्व ही महामहिम कोश्यारी जी से सूक्ष्म वार्ता मिलने हेतु मेल पर पत्र भेजकर निवेदन किया था।उनके राजभवन के अधिकारियों द्वारा उनका पूना भ्रमण के चलते असंभव बताया।
आज सायं 04-बजे उनके विशेष अधिकारी कमल घिल्डियाल जी द्वारा महामहिम भगत सिंह कोश्यारी जी से जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती से दूरभाष पर काफी देर दूरभाष पर मंगल कामनाओं के साथ वार्ता संपन्न हुई। प्रदीप कुकरेती ने राज्यपाल के अधिकारियों को अवगत कराया था कि मुझे आज सायं ही दिल्ली वापस जाना है इस पर आज दूरभाष पर बात कराई।
राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष ने सर्वप्रथम राज्य आन्दोलनकारियो के 10% क्षैतिज आरक्षण पर माननीय मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर धामी जी से शिफारिस हेतु निवेदन किया साथ ही उत्तराखण्ड राजभवन ने पिछले 06-वर्षो से लम्बित एक्ट की भी बात बताई।
मेरे द्वारा त्रिवेन्द्र जी द्वारा भू-कानून अध्यादेश को समाप्त करने सशक्त भू कानून व मूल निवास पर माननीय मुख्यमन्त्री धामी जी से कार्य करने पर सिफारिश की बात की क्योंकि हमारे प्रदेश की डेमोग्राफी बिगड़ने की समस्या से अवगत कराया।
श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा राज्य आन्दोलनकारियो के क्षैतिज आरक्षण पर मुख्यमन्त्री से बात करने का आश्वासन दिया साथ ही भू कानून पर भी उन्होने आश्वासन दिया साथ ही उन्होने मुझे कहा कि हमारे लोग स्वयं अपने गांव छोड़कर नीचे आ रहे है उन्होने 15-लाख की आबादी नीचे शिफ्ट होने की बात कही और कहा कि हमारे लोग भी तो वहां रहे।
मैने सरकार से वहां व्यवस्था बनाने की मांग की साथ ही पहाड़ से नीचे आने वालों की मजबूरी बताई।
मंच के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड के राजभवन से पिछले तीन वर्षो से समय मांगा गया परन्तु परिणाम शून्य रहा इसलिए हमें बेबी रानी मौर्य जी वापस जाने के नारे लगाने को राजभवन घिराव को मजबूर होना पड़ा।
राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा वर्तमान राज्यपाल से भी वार्ता हेतु समय मांगा गया परन्तु अभी दो बार दूरभाष व मेल पर व्यस्तता बताकर टाला जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles