कोतवाली पटेलनगर पुलिस तथा एसओजी ने बरेली से तस्करी कर लाई गई लाखों कीमत की स्मैक के साथ मुख्य तस्कर को किया गिरफ्तार

कोतवाली पटेलनगर पुलिस तथा एसओजी ने बरेली से तस्करी कर लाई गई लाखों कीमत की स्मैक के साथ मुख्य तस्कर को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून । कोतवाली पटेलनगर पुलिस तथा एसओजी देहरादून को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बरेली से तस्करी कर लाई गई लाखों कीमत की स्मैक के साथ मुख्य तस्कर सरताज बेग पुत्र रजीत बेग निवासी गाँव मंजनूपुर थाना भमोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 110 ग्राम स्मैक (कीमत 10 लाख) की बरामद ।अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटैलनगर में धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायलय मे पेश किया जायेगा ।

जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान में मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु कोतवाली पटेलनगर व एसओजी की संयुक्त गठित पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बडी मात्रा मे बरेली से देहरादून तस्करी कर लाखो कीमत की स्मैक बेचने हेतु ला रहा है। सूचना पर मुखबीर तन्त्र को मजबूत करते हुए बरेली से देहरादून आने वाले सभी सन्दिग्ध वाहनो व सन्दिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई । जिसके परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति सरताज बेग को एमडीडीए आईएसबीटी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की सरताज बेग के कब्जे से 110 ग्राम स्मैक (कीमत 10 लाख रुपये) को बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटैलनगर में धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायलय मे पेश किया जायेगा ।

अभियुक्त सरताज बेग द्वारा पूछताछ में बताया कि वह गाँव मंजनूपुर थाना भमोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है उसके गाँव मे असानी से स्मैक उपलब्ध हो जाती है उसके अतिरिक्त गाँव मे कई लोग स्मैक की तस्करी का काम करते है । कुछ समय पहले देहरादून निवासी बबलू से उसकी जान पहचान हो गई थी । बबलू स्मैक लेने बरेली आया था । जिसके बाद बबलू के द्वारा अधिक मात्रा मे डिमाण्ड देने पर मेरे द्वारा पूर्व मे स्मैक बबलू के पास देहरादून पंहुचायी गई थी । आज भी मै बबलू द्वारा दिये गये डिमाण्ड पर 110 ग्राम स्मैक लेकर बबलू को देने आईएसबीटी देहरादून आया था । पुलिस से बचने के लिए मै बरेली से बस बदल-बदलकर रिस्पना पुल तक आया था जहाँ से मैने एक ऑटो बुक कर आईएसबीटी पंहुचा था । बरेली मे काफी कम कीमत पर स्मैक उपलब्ध हो जाती है देहरादून मे उसी स्मैक की दोगुनी कीमत मिल जाती है । पकड़े गए व्यक्ति के आपराधिक इतिहास, अन्य स्रोतों व अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभियान लगातार जारी है

पुलिस टीम मे श्री रविन्द्र कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर , व0उ0नि0 कुंदन राम कोतवाली पटेलनगर ,उ0नि0 श्री हर्ष अरोडा चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना पटेलनगर ,कानि0 हितेश कुमार कोतवाली पटेलनगर , कानि0 रवि शंकर कोतवाली पटेलनगर ,नि0 विनोद बचकोटी कोतवाली पटेलनगर ,कानि0 राजीव कोतवाली पटेलनगर ,कानि0 श्रीकांत ध्यानी कोतवाली पटेलनगर ,कानि0 बृजमोहन रावत कोतवाली पटेलनगर थे।

एसओजी टीम मे निरीक्षक श्री खुशी राम पाण्डेय प्रभारी SOG जनपद देहरादून ,उ0नि0 श्री सैंकी चौधरी ,कानि0 अरशद ,कानि0 ललित ,कानि0 किरन ,कानि0 आशीष कानि0 देवेन्द्र ,कानि0 विपिन राणा ,कानि0 पंकज ,कानि0 अमित थे।

देवभूमि खबर

Related articles