उत्तराखंड रक्षा मोर्चा ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं अन्य शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड रक्षा मोर्चा ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं अन्य शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड रक्षा मोर्चा ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं अन्य सभी शहीदों के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । तथा उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की ।

तत्पश्चात दीनदयाल पार्क से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला गया ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सरिता जुयाल ने कहा
सभी बहनों का ह्रदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने इस रैली को सफल बनाया। उम्मीद करती हूं इसी तरह हम एक दूसरे के साथ मिलकर एक नये उत्तराखंड का निर्माण करेंगे।और मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि कभी भी,किसी भी बहन को मेरी जरूरत होगी तो मैं आपका साथ दूंगी।

मार्च में महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता जुयाल धनोल्टी विधानसभा प्रत्याशी जय नारायण बहुगुणा, आशा नौटियाल’ सुंदरलाल थपलियाल संगीता सेमवाल ,पूनम डबराल, कृष्णा बिजलवान चारु चोपड़ा, कुसुम धसमाना, सुशीला,रेवती, सुलोचना, अनिता,शशि,भू-कानून अध्यादेश अधिनियम संस्थापक शंकर रावत,लक्ष्मी, सुभागा,सुधा,ऊषा उत्तरा,शीरा, शंकर सागर,गीता, आनन्द सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, राकेश,डीएस रावत, आदि लोग शामिल थे

देवभूमि खबर

Related articles