HTML tutorial
HTML tutorial

रिटेल और होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन ने देहरादून में रिलायंस स्मार्ट रिलायंस के स्टोर के खिलाफ

Spread the love

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन और होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी दून उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री विपिन नागलिया से मिले और केमिस्ट के व्यापार में आ रही दिक्कतों के संबंध में अपनी समस्याओं से अवगत कराया ।

केमिस्ट व्यापारियों ने बताया के पहले ही हमारा व्यापार ऑनलाइन व्यापार की वजह से नुकसान में चल रहा है लेकिन अब देखने में यह आ रहा है कि देहरादून में रिलायंस स्मार्ट रिलायंस के स्टोर के अंदर ही केमिस्ट की दुकान भी खोल दी गई है तथा वहां पर अनैतिक रूप से डिस्काउंट दिया जा रहा है ।

दवाई की दुकान वालों का कहना था कि आने वाले समय में अगर ऐसे ही चलता रहा तो हमारी दुकान ही बंद होने की नौबत आ जाएगी । केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार मंडल इसमें हमारा साथ दें तथा इस प्रकार के स्टोर बंद कराए जाए ।
हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी छोटे व्यापारियों के हित की बात करते हैं लेकिन इस तरह के बड़े-बड़े ऑनलाइन का काम करने वाली कंपनियां छोटे दुकानदारों को खत्म करने के लिए लगे हुए हैं ।

साथ ही जूता व्यापारी व कपड़े के व्यापारी भी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मिले उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से सस्ता हो या महंगा किसी भी मूल्य का कपड़ा या जूता होगा उस पर अब 12 परसेंट की दर से जीएसटी लगेगा ।
एक तरफ पहले ही कपड़े का व्यापार करोना की वजह से बंद होने की कगार पर है और अब यह जीएसटी का रेट भी 5% से बढ़ाकर 12% कर दी गई है इसमें विशेष रूप से जो कमजोर ग्राहक जो हजार रुपए से कम के जूते या कपड़े खरीदते थे उन लोगों के ऊपर ज्यादा बोझ पड़ेगा और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ।
इस पर व्यापार मंडल ने निर्णय लिया की आगे की आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए कल 2:30 बजे दोपहर 29 तारीख को गीता भवन , राजा रोड पर देहरादून के पूरे व्यापार मंडल की एक आम बैठक बुलाई जा रही है तथा उसमें सभी सदस्यों की राय से एक बड़ा आंदोलन करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

केमिस्ट व्यापारियों में रिलायंस स्मार्ट और अन्य कंपनी स्टोर के खिलाफ भारी रोष ।

उक्त बैठक में श्री कमलेश अग्रवाल जी श्री फतेह चंद जी युवा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी और श्री अनुज जैन जी, कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन जी शूज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गर्ग जी , श्री पीयूष मौर्या जी , श्री मनीष नंदा जी , श्री आकाश प्रभाकर जी ,श्री अनुभव जैन, रितेश अग्रवाल, अशोक कुमार, गौरव बक्शी, विकास पाल, महेश अरोड़ा, पंकज नेगी, संजय जिंदल, पुनीत अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह रावत, संजय बंसल, रवि अरोड़ा, नवीन खुराना, संजीव तनेजा, प्रशांत अरोड़ा आदि कई व्यापारी मौजूद रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles