बन्द घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को थाना रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बन्द घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को थाना रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून । बन्द घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों आदित्यपाल पुत्र राजेन्द्र पाल नि0 रांझावाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष, बादल पुत्र कुलदीप सिंह नि0 निकट साँई मन्दिर झण्डे जी थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 25 वर्ष, हितेन्द्र गुसाँई पुत्र माधो गुसाँई निवासी नत्थुवावाला थाना रायपुर देहरादून, उम 24 वर्ष को थाना रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

दिनाँक 04-01-2022 को वादी श्री हरीशचन्द्र पुत्र श्री रामनाथ निवासी गढवाली कॉलोनी लेन न0- 07 नेहरुग्राम रायपुर जिला देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर आकर लिखित तहरीरआधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 :11/2022 धारा 454/380 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की ।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्री अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी देहरादून के दिशा-निर्देश मे थाना प्रभारी रायपुर अमरजीत सिंह द्वारा गठित टीमो का नेतृत्व करते हुये जांच प्रारंभ की गई। दिनाँक 05-01-2022 को समय 18.00 बजे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज/महाराणा प्रताप स्टेडियम के पीछे से जाने वाले रास्ते पर क्रिकेट स्टेडियम की ब्रॉडवाल के लगते हुए रास्ते के पास मोड से तीन लड़कों को रायपुर खादर जंगल की तरफ से आते हुए मय स्प्लेंडर बाइक सं0 : यूके-07-एजे-7023 मय चोरी के माल जेवरात आदि सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

अभियुक्तगणो से बरामद माल का विवरण :-

1- पीली धातु की कान की बाली – 02 जोडी
2- सफेद धातु के बिछुये – 03 जोडी
3- पीली धातु की चैन मय पैंडल – 01
4- पीली धातु की चूडी- 04
5- पीली धातु का मांग टीका – 01
6- सफेद धातु की पायल – 02 जोडी,
7- पीली धातु की जैन्टस अंगूठी – 01
8- पीली धातु की लैडीज अंगूठी – 02
9- नोज रिंग पीले धातु की – 06
10- पीली धातु की कुंडल – 02 जोडी
11- पीली धातु का गले का हार – 01
12- रतन जडित पीली धातु का हार- 01
13- रतन जडित कान की बाली – 01
14- जोडी पीली धातु की कान की बाली-02
15- पीली धातु के मंगल सूत्र – 02

पुलिस टीम थाना रायपुर :- श्री अमरजीत सिह, थानाध्यक्ष रायपुर , श्री आशीष रावत, व0उ0निरी0 थाना रायपुर, श्री नरेन्द्र सिंह चौधरी उ0नि0 थाना रायपुर (विवेचक),- उ0नि0 वेदप्रकाश, थाना रायपुर, उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसांई, थाना रायपुर
, कानि0 84 सौरभ वालिया , कानि0 1294 गम्भीर सिंह , कानि0 1093 अरविन्द भट्ट, कानि0 1510 विनोद कुमार,कानि0 115 मुकेश बंगवाल

सर्विलांस टीम एसओजी :- कानि0 आशीष कुमार जनपद देहरादून , कानि0 किरन जनपद देहरादून

घटना के अनावरण में सहायक थाना डोईवाला की पुलिस टीम :- श्री राज विक्रम सिंह व0उ0नि0 कोतवाली डोईवाला देहरादून,कानि0 रवि टम्टा कोतवाली डोईवाला देहरादून, कानि0 हंसराज कोतवाली डोईवाला देहरादून।

देवभूमि खबर

Related articles