HTML tutorial
HTML tutorial

गाँधी इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

गाँधी इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
Spread the love

देहरादून।गांधी इंटर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कम्बोज द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार ने स्वयं सेवकों को अनुशासन में रहकर नशा मुक्त समाज एवं भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल वर्मा एवं प्रधानाचार्य द्वारा अपने संबोधन में आयोजनकर्ता का अल्प समय में उत्कृष्ट कार्यक्रम की शुरुआत करने हेतु धन्यवाद दिया गया। छात्रों को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देकर प्रेरित किया गया ।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री मामचंद के द्वारा किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles