HTML tutorial
HTML tutorial

भाईचारा एकता मंच ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज व संगठन में अच्छा कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

भाईचारा एकता मंच ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज व संगठन में अच्छा कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित
Spread the love

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच का तृतीय नारी सम्मान समारोह रामलीला मैदान में धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मीना शर्मा विधायक प्रत्याशी वाह बिल्डर प्रिया शर्मा को संगठन के पदाधिकारियों ने लक्ष्मीबाई पुरस्कार देकर सम्मानित किया वही विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक महिलाओं को भी संगठन द्वारा सम्मानित किया गया

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाईचारा एकता मंच का तृतीय नारी सम्मान समारोह रामलीला मैदान रुद्रपुर में संपन्न हुआ जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट व प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह विर्क की अगुवाई में संपन्न हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली यीशु डांगी प्रगति डांगी निमिषा वर्मा जानकी पंत कोमल शर्मा गीता चौहान प्रीति साना बंदना आर्य रिंकी सिंह कमला भट्ट विनीता कांडपाल नेहा कांडपाल प्रोन्नति शाह शकुंतला गंगवार रंजीता अरोरा कमलेश भटकांति भाकुनी जानकी जोशी सावित्री जोशी ममता गंगवार उषा सिंह सुनीता सैनी सुषमा पाल मोनिका डाली दिव्या कांडपाल सहित 100 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची विधायक राजकुमार ठुकराल की धर्मपत्नी कोमल ठुकराल अग्रवाल महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल को भी संगठन ने शॉल उड़ाकर और स्मृति स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके अलावा संगठन को सहयोग करने वाले मीडिया कर्मियों को भी संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।

संगठन में अच्छा कार्य करने वाली संगठन की जिले की प्रभारी ममता श्रीवास्तव कविता श्रीवास्तव सुधा शर्मा अनीता प्रेमवती संगीता गीता सीमा शर्मा मीनू राय अवनी राय रेनू पूनम शर्मा आशा मुंजाल सहित संगठन की लगभग तीन दर्जन महिलाओं को भी संगठन के लिए अपना अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles