बिना फायर एनओसी के खुली दून हॉस्पिटल की ओपीडी कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा इं० डीपीएस रावत
देहरादून ।पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इं० डीपीएस रावत ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आए दिन उत्तराखंड मे फायर के बड़े हादसे होते है क्यो कि बिना फायर एनओसी के सब कुछ खुल जाता है। आजकल अंडर टेबल का जमाना है ।सरकार ने सभी ऑनलाइन प्रतिकृया खोली है पर अभी भी पुराना सिस्टम चालू है क्योकि ऑनलाइन सरकार ने केवल दिखाने के लिये खोला है ।काम वही पुराने ढंग से ही चल रहा है।
इं० डीपीएस रावत कुछ दिन पहले अचानक दून हॉस्पिटल के निरीक्षण करने गए और देखा कि फायर फाइटिंग की लाइन चालू नही है और दून होस्पिटल आम जनता के लिये आखिर क्यों खोल दिया है। कलको कोई बड़ा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा। फायर आफिसर या बिल्डिंग कांट्रेक्टर।
क्योकि सरकार से केवल एक ही जबाब आयेगा कि हमने यह मामला एसआईटी जांच के लिये दे दिया है। शक्त करवाई करने के निर्देश भी आदेश दे दिया है, सरकार तो अपना पल्ला झाड़ देती है पर आम जनता सरकारी अधिकारियो के चक्कर मे मारी जाती है।
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि यह देश के सभी राज्यो का हाल है जो हादसे होते है। क्यो कि सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार अधिकारियों को पाल रही है। देहरादून मे बहुत सी बिल्डिंग बिना फायर सिस्टम के ही चल रही है। देश मे 90 प्रतिशत लोग केवल फायर एनओसी को फुल फिल के लिये केवल काम चलाऊ फायर लगवाते है ताकि हमारा चालान ना हो। और जब एक बड़ा हादसा होता है तो तब सरकार व अधिकारियों की नींद खुलती है।

