सरस्वती शिशु मंदिर मौना के नन्हे-मुन्नों ने सामूहिक वंदेमातरम् गायन से बांधा समां

सरस्वती शिशु मंदिर मौना के नन्हे-मुन्नों ने सामूहिक वंदेमातरम् गायन से बांधा समां
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। जनपद नैनीताल के सरस्वती शिशु मंदिर मौना के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक वंदेमातरम् गायन से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के निर्देशन में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम मंदिर रामलीला मैदान, मौना में किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल के जिला प्रचारक अमित मुख्य वक्ता तथा कमलेश नयाल कार्यक्रम अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भास्कर महतोलिया एवं मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य वक्ता अमित ने राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् की ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण बना दिया और उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कमलेश नयाल ने अध्यक्षीय आशीर्वचन देते हुए सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles