वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी ओमप्रकाश बहुगुणा की 20वीं पुण्यतिथि पर आंदोलनकारियों ने किया स्मरण

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी ओमप्रकाश बहुगुणा की 20वीं पुण्यतिथि पर आंदोलनकारियों ने किया स्मरण
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय ओमप्रकाश बहुगुणा की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर राज्य आंदोलन में उनके योगदान और संघर्ष को याद करते हुए आंदोलनकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, पुष्पलता सिलमाना एवं रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश बहुगुणा ने स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा, स्वर्गीय वेद उनियाल, स्वर्गीय कौशल्या डबराल, स्वर्गीय सुशीला बलूनी सहित अन्य साथियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया। वह बेहद कर्मठता के साथ आंदोलनकारियों को लामबंद करते थे। राज्य आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठियों से घायल होने के साथ ही उन्होंने कई बार जेल भरो आंदोलन में जेल भी गए।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, गणेश डंगवाल एवं प्रदीप डबराल ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश बहुगुणा के संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह बेहद भावुक एवं संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे और हमेशा युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को निरंतर प्रयासरत रहना होगा।

इस अवसर पर केशव उनियाल, सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र जुगरान, प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, संयोजक पूरण सिंह लिंगवाल, नवनीत गुसांई, गणेश डंगवाल, टिहरी से हरिओम ओमी, कमल गुसांई, मोहन सिंह रावत, हरी सिंह मेहर, सुशील चमोली, जगमोहन रावत, प्रभात डण्डरियाल, राजेश्वरी परमार, सुलोचना भट्ट, प्रमिला रावत, शान्ति शर्मा, अरुणा नेगी, सुनंदा नेगी, सरिता गौड़, वीरेन्द्र रावत, विनोद असवाल, महेन्द्र सिंह रावत, मोहन खत्री, चन्द्रकिरण राना, रामलाल खंडूड़ी, गम्भीर सिंह परमार, आशा नौटियाल, उमा जोशी, साबी नेगी, सुलोचना उनियाल, देवेश्वरी गुसांई, सौन्दी रावत सहित अन्य राज्य आंदोलनकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

देवभूमि खबर

Related articles