पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं योगदान पर चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गंभीर दार्शनिक, चिंतक और पत्रकार थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ के गठन और संगठन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पडियार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत करते हुए ‘एकात्म मानववाद’ का विचार दिया। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय समावेशी विचारधारा के समर्थक थे और मजबूत एवं सशक्त भारत की कल्पना करते थे।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अमित शाह, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य तारा राणा, सभासद मीनू बिडलाकोटी, दीपिका बिनवाल, तारा बोरा, भुवन आर्य, मयंक पंत, संतोष कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, खजान डंगवाल, लाल सिंह, प्रकाश नौटियाल, सभासद मनोज साह जगाती, कमल जोशी, पंकज बरगली, जॉन हार्पर, ध्रुव बिष्ट सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

देवभूमि खबर

Related articles