रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून ने श्री चमन दीक्षित की प्रथम पुण्य तिथि पर रक्त दान शिविर किया आयोजित
देहरादून । रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून ने शिव मंदिर सलावाला, देहरादून मे श्री चमन दीक्षित की प्रथम पुण्य तिथि पर रक्त दान शिविर आयोजित किया । मुख्य अतिथि एडीएम श्री एस के बरनवाल एवं रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय श्री चमन दीक्षित की फोटो पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी का ऐसे शिविर लगाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि सोसाइटी ने लोगो को रक्त दान के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा की यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। इसकी ज़रूरत इंसान को तभी महसूस होती है जब कोई अपना निकटतम को रक्त की जरूरत पड़ती है और अलग अलग रक्त समूह के लिए उन्हें इधर उधर पूरे शहर में भटकना पड़ता है। अगर प्रत्येक व्यक्ति रक्त दान करे तो लोगो को आपातकालीन स्थिति में भटकना नहीं पड़ेगा।
मोहन खत्री ने कहा कि श्री चमन जी फौज से सेवानिवृत्त थे जिनकी कोरोना काल मैं अकास्मत मृत्यु हो गई थी। इनके पश्चात इनके परिवार ने एक संकल्प लिया की वो हर साल उनकी वार्षिक तिथि मैं एक रक्त दान शिविर आयोजित करेंगे। जिसको लेकर सोसाइटी ने शिविर आयोजित किया।
इस शिविर मैं महिलाओं ने भी जोर शोर से भाग लिया और रक्त दान भी किया। इस शिविर मैं 33 यूनिट रक्त दान हुआ।
रक्तदान करने वालो में श्री संजीव कुमार, श्री त्रिलोक सिंह बिष्ट, श्री प्रकाश देवली, श्री दीपक दीक्षित, कुमारी श्वेता भट्ट, श्री आशीष भट्ट, श्री सुधीर कुमार, श्री राहुल राणा, श्री कुलदीप कपूर, श्री रजत डोभाल थे। रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्त दान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया और शिविर के तत्पश्चात एक भंडारे का आयोजन भी किया।
इस मौके पर कई समाजसेवी जैसे श्री एमएस अंसारी, आंदोलनकारी श्री मोहन खत्री, श्रीमती कल्पना बिष्ट, श्री सुभाष चौहान, श्री नरेंद्र सिंह कंडारी, आयोजक श्री दीपक दीक्षित, आयोजक सौरभ दीक्षित मीडिया समन्यवक मिक्की(ज्योतिमोहन) ढींगरा आदि मौजूद रहे।

