पांचवे धाम हेमकुंट साहिब साहिब जी की यात्रा का पहला जत्था 19 मई को होगा रवाना :बिंद्रा
ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य के पांचवे धाम श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा 2022 इस वर्ष 22 मई से प्रारंभ होने जा रही है । उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री पंज प्यारों को सम्मानित कर गुरद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ऋषिकेश से पहले जत्थे को 19 मई को रवाना करेंगे।
हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंदजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के पहले जत्थे की रवानगी का अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं महापौर नगर निगम ऋषिकेश अनिता अनीता मंगाए भी शिरकत करेंगी। जत्थे के प्रस्थान करने से पूर्व दरबार संगीत दरबार हॉल में कीर्तन का आयोजन होगा जिसमें कीर्तनीय रागी जत्थे तथा श्री हेमकुंड साहिब गुरमत संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। श्री बिंद्रा ने बताया कि इस समागम में जत्थे की रवानगी के लिए उत्तराखंड के प्रबुद्ध नागरिक एवं धार्मिक संस्थाओं के मुखिया भी शिरकत करेंगे जिसमें मुख्य रूप से निर्मल आश्रम ,जयराम, अन्न क्षेत्र श्री भरत मंदिर ,मधुबन आश्रम, नानकमत्ता गुरुद्वारा सिंह सभा ,गुरुद्वारा के अध्यक्ष गण भी सम्मिलित होंगे तथा इसके पश्चात आए हुए समस्त आगंतुकों की उपस्थिति में राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्थे को रवाना किया जाएगा।

