सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द देहरादून घनी आबादी वाले क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर रोड टाइल

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति
सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द देहरादून घनी आबादी वाले क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर रोड टाइल बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है, कल शाम भारी संख्या में कॉलोनी के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष द्वारा सरेआम धमकियां दी जाने लगी, तब कॉलोनी वासियों ने सरस्वती विहार विकास समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट और सचिव श्री गजेंद्र भंडारी को फोन द्वारा सूचित करके बुलाया, मौके पर पुलिस भी आ गई. समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट और सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर प्रदूषण फैला कर, जिस प्रकार से टाइल बनाने का कार्य रात दिन चल रहा है उससे कॉलोनी वासियों को विशेषकर बीमार बुजुर्गों, महिलाओं एवं पढ़ने वाले बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है इसलिए यह कार्य कॉलोनी का हित देते हुए तुरंत बंद होना चाहिए. मौके पर उपस्थित पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को आज सुबह 10:00 बजे पुलिस चौकी में बुलाया गया, निर्धारित समय पर सरस्वती विहार के काफी लोग हरिद्वार बायपास पुलिस चौकी में चले गए लेकिन द्वितीय पक्ष का कोई अता पता नहीं था, कॉलोनी वासियों द्वारा इसका विरोध किया गया तब पुलिस द्वारा द्वितीय पक्ष को बुलाया गया. लेकिन पुलिस चौकी में द्वितीय पक्ष का व्यवहार और जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सभी कॉलोनी वासी अपनी शिकायत पुलिस चौकी में देकर वापस आ गए और सभी ने एकजुट होकर कहा कि अगर मौके पर टाइल निर्माण का कार्य जारी रहा तो समस्त क्षेत्रवासी मौके पर ही धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी.
मौके पर उपस्थित समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ,प्रचार सचिव श्री सोहन सिंह रौतेला, क्षेत्रीय पार्षद श्री विमल उनियाल, श्री मूर्ति सिंह नेगी ,श्री इंदर सिंह नेगी ,श्री कुमेर चंद रमोला, डॉक्टर मनीष पांडे श्री पुष्कर सिंह गुसाईं श्री राजेंद्र सिंह रावत श्री आशीष गुसाईं श्री कैलाश रमोला श्री hu प्रदीप रावत ,श्री बीएल नैनवाल, श्री दीपक रावत, श्री दीपक काला, श्री नितिन मिश्रा, श्री गौतम काला, श्री विकास पटवाल, श्री पंकज भट्ट, श्री विजय नेगी, श्री सुरेश भट ,श्री वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
अध्यक्ष /सचिव
सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून

देवभूमि खबर

Related articles