त्यूनी के सरनाल पानी में दो मोटर बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

त्यूनी के सरनाल पानी में दो मोटर बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
Spread the love

देहरादून।जनपद के चकराता ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी के पास स्थित सरनॉल पानी के पास दो मोटर साईकल की भिड़ंत से तीन लोग घायल हो गए ।तीनों का पीएचसी त्यूनी में उपचार चल रहा है।

थाना अध्यक्ष त्यूनी कृष्ण कुमार ने बताया कि आज पवन पुत्र दुर्गा उम्र 21 वर्ष निवासी पुरोला रोड़ मोरी उत्तरकाशी , एवम समीर पुत्र संदीप उम्र-22 वर्ष निवासी हनोल त्यूनी देहरादून मो0सा0 सं0 HP17J ,4371 से मझोग की तरफ आ रहे थे कि सामने से आ रही मो0सा0 से आमने सामने की टक्कर हो गयी जिसमें 3 लोग 1-किशन सिंह पुत्र सालिगराम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रमदाडा पो0 थगाड उपमहल रामदरा 162/1 शिमला हि0प्र0, 2-शीशपाल चौहान पुत्र भागमल चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम टेलर थाना रेरुवा शिमला हि प्र0, 3-मुकेश चौहान पुत्र कंवर सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कासक थाना नेरूवा शिमला हि0प्र0 बैठे थे, जिन्हें चोटें आई है, जिनका पीएचसी त्यूनी में इलाज चल रहा है ।

देवभूमि खबर

Related articles