HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा हेतु कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर निर्धारित चैकिंग प्वाईंट से आगे न जाय :करन सिंह नगन्याल

चारधाम यात्रा हेतु कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर निर्धारित चैकिंग प्वाईंट से आगे न जाय :करन सिंह नगन्याल
Spread the love

देहरादून।पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र श्री करन सिंह नगन्याल ने चारधाम यात्रा को लेकर मुनिकीरेती में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी विकासनगर, यातायात/ प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश व मुनिकी रेती को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा हेतु कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर निर्धारित चैकिंग प्वाईंट से आगे नजाय। इसके लिये चारधाम यात्रा प्रवेश द्वार भद्रकाली, तपोवन, व्यासी, देवप्रयाग तथा यमुना ब्रिज विकासनगर पर बैरेकेटिंग लगा कर सघन चैकिंग की जाये एंव जो व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के है उसे रजिस्ट्रेशन करवाये जाने हेतु अवगत कराया जाये एंव तत्पश्चात ही उसे चारधाम यात्रा हेतु जाने दिया जाये। यह भी निर्देशित किया गया है कि इस सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये ताकि चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्वालु अपना रजिस्ट्रेशन समय से करा ले और उन्हे यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टूर ऑपरेटरर्स के साथ गोष्ठी कर उनको स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाये कि जिन श्रद्वालुओं द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है उनको चारधाम यात्रा हेतु न ले जायें ।

यात्रामार्ग के सभी जनपदीय प्रभारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग के व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित करें और उन्हे स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाये कि किसी प्रकार की ओवर रेटिंग न की जाये निर्धारित मूल्य पर ही सामान की बिक्री की जाये। यदि इसके उपरान्त भी ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होती है तो तद्नुसार विधिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ।

पुलिसउपमहानिरीक्षक नगन्याल ने आम जनता से भी अपील की कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये यात्रा से पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें, साथ ही ड्यूटीरत अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेशों का कडाई से पालन कराया जाये परन्तु यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाये ।

देवभूमि खबर

Related articles