HTML tutorial
HTML tutorial

साइबर हैकाथॉन दूसरा संस्करण आयोजित करने वाली देश की पहली राज्य पुलिस बनी उत्तराखण्ड पुलिस

साइबर हैकाथॉन दूसरा संस्करण आयोजित करने वाली देश की पहली राज्य पुलिस बनी उत्तराखण्ड पुलिस
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड पुलिस साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर हैकाथॉन का दूसरा संस्करण आयोजित करने वाली देश की पहली राज्य पुलिस बनी है।

पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीकारियों व निदेशक आईआईटी रूड़की अजय चतुर्वेदी, गृह मंत्रालय भारत सरकार के I4C श्री दीपक विरमानी, उप सचिव, टेक महिंद्रा , महिंद्रा डिफेंस के सीईओ- श्री जसबीर सोलंकी की ऑनलाइन उपस्थिति में प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitr.ac.in/dch/ को लॉन्च कर प्रतियोगिता की शुरूआत की ।

अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के स्मार्ट पुलिसिंग के विजन को अपनाते हुए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा विगत वर्ष आयोजित देवभूमि साइबर हैकाथॉन के पहले संस्करण में देशभर से लगभग 332 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस साल हमारी योजना एक बड़ा मेगा इवेंट करने की है, जिसमें आईआईटी रुड़की – नॉलेज पार्टनर व टेक महिंद्रा – इंडस्ट्रियल पार्टनर हैं। पिछले 01-02 वर्षों में उत्तराखंड साइबर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है और अब यह नए तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो बेंचमार्क के रूप में कार्य करेगा और स्मार्ट पुलिसिंग को आकार देगा। इस वर्ष छात्रों के साथ-साथ हमारे पास इंडस्ट्रियलl एक्सपर्ट्स की भी भागीदारी होगी।

वर्तमान में साइबर अपराधों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध देशों के कोने-कोने से सामने आ रहे हैं। साइबर अपराध बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण दिन प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की तकनीकों की उन्नति भी है। पुलिस भी अपने संसाधनों में अधिक से अधिक तकनीकी सुधार करने का प्रयत्न कर रही है, जिसके लिए पुलिस नये टूल्स की आवश्यकता है। विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि साइबर हैकाथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी गृह मंत्रालय भारत सरकार व विभिन्न राज्यों द्वारा सराहना की गयी।

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देवभूमि साइबर हैकाथॉन 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता आईआईटी रुड़की में तीन चरणों में आयोजित करायी जायेगी। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। साथ ही साइबर क्राइम के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही कम्पनियों द्वारा भी अलग श्रेणी में प्रतिभाग किया जाएगा।

प्रतियोगी वैबसाईट के माध्यम से 22 जून, 2022 तक पंजीकरण करा सकते हैं। यह प्रारंभिक प्रतियोगिता 26 जुलाई, 2022 तक चलेगी और इसके परिणाम 29 जुलाई, 2022 को घोषित किया जाएंगे। इसके उपरान्त सफल प्रतिभागी टीमों को द्वितीय चरण हेतु दिनांक 9-10 अगस्त, 2022 को आईआईटी रुड़की में 48 घण्टे पुलिस की विभिन्न तकनीकी समस्याओं का हल निकालना होगा। पुलिस की जटिल समस्याओं को कम करने हेतु सबसे अच्छी व प्रभावी रुप से चयनित प्रतिभागी टीमों को महिन्द्रा कम्पनी द्वारा सीधे पुरुष्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता का पूर्ण विवरण उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट https://www.iitr.ac.in/dch/ पर उपलब्ध है। बहुत जल्द भारत की अन्य बड़ी IT कम्पनियों के साथ प्रतियोगिता हेतु साझेदारी स्थापित की जायेगी। इस वर्ष उक्त प्रतियोगिता को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कराने हेतु प्रयासरत है।

देवभूमि खबर

Related articles