उक्रांद ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्री रामपाल के पत्नी राजबाला के निधन पर किया शोक प्रकट

Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्री रामपाल गढ़ी केंट निवासी की पत्नी राजबाला 65 वर्षीय का कल हृदय घात से निधन हो गया।स्व0 राजबाला का दाह संस्कार टपकेश्वर शमशान घाट में किया गया।स्व0 श्रीमती राजबाला के निधन पर उक्रांद द्वारा शोक व्यक्त किया गया ।इसलिए अवसर पर स्व0 राजबाला को दल की ओर से पुष्प अर्पित करते हुए सेल्यूट किया गया।जिसमें सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, लताफत हुसैन, अशोक नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सूफ़ी खलिक आदि ने श्रद्धांजलि दी ।श्री रामपाल द्वारा 1994 में पहाड़ के गाँधी स्व0 इंद्रमणि बडोनी जी की राज्य के लिए रखी अनशन के बाद देहरादून में विकासनगर के नगर पालिका के अध्यक्ष गोविन्द राम ध्यानी व मातृ शक्ति की प्रतिक सुशीला बलूनी के साथ देहरादून कचहरी परिसर [शहीद स्मारक ] में अनशन शुरू किया था, जो राज्य प्राप्ति आंदोलन और राज्य प्राप्ति के लिए नजीर बनी, शव यात्रा में राज्य आंदोलनकारी से लेकर क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

देवभूमि खबर

Related articles