सहसपुर पुलिस ने एटीएम मशीन पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य किये गिरफ्तार

सहसपुर पुलिस ने एटीएम मशीन पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य किये गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।थाना सहसपुर पुलिस ने एटीएम मशीन पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य प्रवेश पुत्र जबर सिह निवासी ग्राम चांदपुर थाना बडगांव जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र करीब 24 वर्ष,टीनू पुत्र चन्दर बोस निवासी ग्राम चांदपुर थाना बडगांव जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र करीब 21 वर्ष भारी संख्या में एटीएम कार्ड के साथ सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण :-दिनांक 19/06/2022 को अब्दुल कय्यूम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी रामपुर सहसपुर देहरादून ने थाना सहसपुर पर आकर एक लिखित तहरीर देकर बताया किए मैं सहारा गेट स्थित हिताची ए0टी0एम0 पर पैसे निकालने गया तो ए0टी0एम0 से पैसे न निकलने के कारण वहा मौजूद 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरी मदद करने के बहाने से मेरा ए0टी0एम0 बदलकर बाद में उनके द्वारा मेरे अकाउंट से 36,000/- रुपये निकाल लिये गये। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर धारा 420 भादवि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा थाना स्तर पर उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण :-
गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास एवम पैसे निकालने वाले एटीएम मशीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरो का गहनता से अवलोकन किया गया। घटना स्थल पर आने व जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया। पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तगणों का सत्यापन किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु मुखबिर खास नियुक्त किये गये। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा ठोस पतारसी-सुरागरसी कर एवं स्थानीय मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 25.06.2022 को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से 02 अभियुक्तगणों प्रवेश एवम टीनू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। जिनके कब्जे से विभिन्न बैंको के 127 ए0टी0एम0 कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगणों द्वारा उक्त घटना के अतिरिक्त थाना रायवाला में भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया। जिसकी जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सम्बन्ध में भी थाना रायवाला पर मु0अ0सं0: 99/22 धारा: 420 भादवि पंजीकृत हुआ है। अभियुक्तगणों को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।


थाना सहसपुर से सम्बन्धित बरामदगी का विवरण :-
01- एटीएम कार्ड वादी , 02. वादी के एटीएम से निकाले हुए ₹ 31000/- हजार नकद, संबंधित मु0अ0स 0-167/2022 धारा 420 भादवि0 ,थाना रायवाला से सम्बन्धित बरामदगी का विवरण :-
01- एटीएम कार्ड वादी ₹ 40000/- नकदी वादी के एटीएम से निकाले हुए, सबंधित मु0अ0स0-99/2022 धारा 420 भादवि0

कुल बरामदगी :-
01: नकदी रुपए 71000/- विभिन्न बैंकों के 127 एटीएम कार्ड,02: दोनो घटनाओं में प्रयुक्त मोटर साइकिल बिना नंबर ।

आपराधिक इतिहास का विवरण : –
01: मु0अ0सं0: 99/22 धारा: 420 भादवि चालानी थाना रायवाला जनपद देहरादून
02: मु0अ0सं0: 167/22 धारा: 420 भादवि चालानी थाना सहसपुर जनपद देहरादून ।
अभियुक्तगणों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम :-
01- नरेश सिंह राठौड़ थानाध्यक्ष सहसपुर,02- उ0नि0 ओमवीर सिह
03- HC/UT दीपक चौहान,04- का0 नवीन कुमार, का0 संदीप कुमार

एसओजी टीम :-
01: उ0नि0ओमकांत भूषण, प्रभारी एसओजी देहात,02: का0 जितेन्द्र सिह
03: कां0 नवीन कोहली

देवभूमि खबर

Related articles