अल्मोड़ा के बाडेछीना शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का आठ साल बीत जाने के बाद भवन नहीं,स्थानीय लोगों में आक्रोश

अल्मोड़ा के बाडेछीना शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का आठ साल बीत जाने के बाद भवन नहीं,स्थानीय लोगों में आक्रोश
Spread the love

अल्मोड़ा।शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के आठ साल बीतने के बाद भी अपना भवन व छात्रावास न होने पर बाडेछीना इंटर कालेज के आवसीय भवन पर संचालित किया जा रहा है।जिससे संस्थान के छात्र छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सन 2014 मे रीठागाड क्षेत्र के बाडेछीना में शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान की स्थापना की गई थी।लेकिन आठ साल बीतने के बाद भी संस्थान का अपना भवन नहीं है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता स्थानीय प्रशासन और सरकार के इस रवैये को लेकर आक्रोशित है।

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया समिति के द्धारा कई बार शासन प्रशासन को भवननके सम्बन्ध में अवगत कराया गया लेकिन आज तक शासन प्रशासन की ओर से राजकीय कमलेश पांडे पौलटकनिक संस्थान के लिए भवन निर्माण कार्य के लिए कोई सुनवाई नहीं की गई ।उन्होंने बताया कि बाडेछीना पेट्रोल पंप के सामने शासन प्रशासन के द्धारा जमीन चयनित की गई है। इस कालेज के लिए स्थानीय प्रशासन और विधायक के पास बजट न‌ होने के कारण आज भी बाडेछीना इंटर कालेज के आवसीय भवन पर संचालित है ।

प्रताप सिंह नेगी ने कहा कि सरकार उत्तराखंड में शिक्षा को बेहतरीन बनाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन भैसियाछाना विकास खंड के बाडेछीना शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान को आठ साल से भवन न होना सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।।
श्री नेगी ने कहा कि संस्थान का अपना भवन और छात्रावास न होने के कारण 130 छात्र/छात्राओं को बाडेछीना बाजार में किराये पर रहन पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र इस संस्थान का भवन बनाने की मांग की।

देवभूमि खबर

Related articles