वर्तमान व्यवस्था के अनुसार एन.पी.एस. की धनराशि को कोषागार से प्रबन्धक के खाते मे जमा की जाती है
उतरांचल प्रधानाचार्य परिषद जनपदीय कार्यकारणी देहरादून की आवश्यक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01ः00 बजे गांधी इण्टर कालेज देहरादून मे सम्पन्न हुयी । बैठक मे प्रान्तीय महामंत्री श्री अवधेश कुमार कौशिक ने जिलाध्यक्ष डॉ ए0के0 श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक ळतंउउमत ंदक बवउचवजपवद का विमोचन किया, तदोपरान्त जिलामंत्री श्री अवतार सिंह चावला ने विमोचन हुयी पुस्तक को छात्र-छात्राओ के लिये उपयोगी बताया, सभी प्रधानाचार्यो से उक्त पुस्तक को अपने-अपने विद्यालयो मे छात्र हित मे पुस्तकालय मे रखने का आग्रह किया ।
विद्यालय मे सेवारत प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिकाओ एवं कार्मिको की एन.पी.एस. की आंकना समय पर नही हो पा रही है। जिस पर उचित कार्यवाही करने हेतु महामंत्री श्री अवधेश कुमार कौशिक ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार एन.पी.एस. की धनराशि को कोषागार से प्रबन्धक के खाते मे जमा की जाती है तदोपरान्त प्रबन्धक के खाते से मुख्य शिक्षा अधिकारी के खाते मे जमा किया जाता है, उक्त के सम्बन्ध परिषद का शीर्ष मण्डल शीघ्र ही मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर एन.पी.एस. की धनराशि कोषागार से सीधे मुख्य शिक्षा अधिकारी के खाते मे जमा करने के लिये हेतु वार्ता करेगा जिससे वेतन आहरित मे समय की बचत होगी जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि प्रधानाचार्यो/प्रधानाध्यापको को 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा करने के उपरान्त भी चयन वेतनमान अनुमन्य किया जाये । अशासकीय विद्यालयो को विगत माह का वेतन नही मिल पा रहा है जबकि माननीय शिक्षा मंत्री ने दिनांक 08.04.2022 को सभी अशासकीय विद्यालयो को प्रति माह 10 तारीख से पूर्व वेतन आहरित सम्बन्धी आदेश जारी किया था किन्तु आतिथि तक अशासकीय विद्यालयो को वेतन बजट जारी नही हुआ है जिससे प्रधानाचार्यो एवं कर्मचारियो मे भारी रोष व्याप्त है। बैठक मे शासन द्वारा जारी अटल आयुष्मान योजना के अनुसार अशासकीय विद्यालयो के शिक्षक-कर्मचारियो को आच्छादित किये जाने किये जाने के लिये डाटा सैन्टर से सॉफटवेयर निमार्ण करवाने एवं अन्य विभागीय प्रकिया सम्पन्न करने के लिये शीघ्र ही कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया,सेवानिव्त हुये प्रधानाचार्यो का सम्मान सितम्बर 2022 मे करने का निर्णय लिया गया।
बैठक मे प्रान्तीय महामंत्री श्री अवधेश कुमार कौशिक, जिलाध्यक्ष श्री ए.के.श्रीवास्तव, जिलामंत्री श्री अवतार सिंह चावला, कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र भट्ट, श्रीमती धर्मी मिश्रा, श्रीमती उर्वर्शी एवं अन्य प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।

