HTML tutorial
HTML tutorial

सिमोग में दशहरा समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

सिमोग में दशहरा समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
Spread the love

विकासनगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य देव शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने ग्राम कोटी, खत विशायल की टौंस वैली युवा विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। इसके बाद उन्होंने कालसी स्थित जमुना कृष्णधाम हरिपुर में मां यमुना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। सिरमौर और शिमला जिलों की सीमा पर स्थित सराहां और चूड़धार से आराध्य देव शिरगुल महाराज का विजयादशमी के अवसर पर जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में आगमन हुआ है। यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और उत्साह का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि शिलगुर महाराज के दर्शन के लिए उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिलती है।

दशहरा समारोह के दौरान स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजकर ढोल-दमाऊ की थाप पर लोकनृत्य प्रस्तुत करते हैं। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और लोकनृत्य उत्सव के प्रमुख आकर्षण रहते हैं। इस तरह के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में भीम सिंह चौहान, जबर सिंह नेगी, डॉ. श्याम कुंवर, शांति चौहान, अमित नागी, गीता राम शर्मा, संत राम चौहान, सूरत सिंह चौहान, केशर सिंह चौहान और बीर सिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles