हरेला के अवसर पर दून विश्वाविद्यालय में धसती मिट्टी और सुखी नदियों को बचाने का प्रयास हुआ शुरू

हरेला के अवसर पर दून विश्वाविद्यालय में धसती मिट्टी और सुखी नदियों को बचाने का प्रयास हुआ शुरू
Spread the love

देहरादून ।हरेला के अवसर पर दून विश्वाविद्यालय ने धसती मिट्टी और सुखी नदियों को बचाने के उद्देश्य से एक प्रयास शुरु किया है।

दून यूनिवर्सिटी से रजिस्ट्रार मंगल सिंह मंद्रवाल,श्री नरेंद्र लाल उप कुलसचिव ने दून विश्वविद्यालय के बच्चों के अथक प्रयास से नमामि गंगे के साथ मिल कर इस मुश्किल कार्य के संपन्न होने का बीड़ा उठाया है।

ज्ञात हो की दून विश्वविद्याल के पीछे के जंगल जलधराओं के लिए अति विशिष्ट है। उसमे लगातार भूक्षरण और गिरते पेड़ों से खतरे की स्थिति उत्पन हो गयी है। इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय से रजिस्ट्रार मंगल सिंह मंदरवाल समेत उप कुल सचिव नरेन्द्र लाल के साथ एस ई एन आर विभाग के आचार्य एवम सहायक आचार्य की मौजूदगी में दून विश्वविद्यालय के प्रकृति क्लब के बच्चों ने सराहनीय योगदान देते हुए इस मिशन को पूरा करने का निश्चय किया।

इस मुहिम में गुरुधाम गुरुकुल से अनुपंत, नमिता मामगईं, निरंजन पंत, ड चन्द्रशेखर पंत, वरिष्ठ पत्रकार किरण शर्मा मैजूद रहे, भलु लगद संस्था से नूपुर नवानी,और सिमरत उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles