जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एसडीएम मुनस्यारी को सुरक्षित प्रसव के मध्यनजर गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर कैंप लगाने के दिए निर्देश
पिथौरागढ़ ।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा एसडीएम मुनस्यारी को निर्देश दिए गए कि धारचूला, मुनस्यारी, बंगापानी आदि अन्य ऊपरी इलाकों में गर्भवती महिलाएं जिनका डिलीवरी समय नजदीक है, उनके सुरक्षित प्रसव के उद्देश्य से तहसील मुख्यालय स्तर पर शिविर कैंप लगाने के निर्देश दिए ताकि प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा को किसी प्रकार की हानि ना हो। इस दौरान गर्भवती महिला के साथ उनके परिजनों में से एक सदस्य देखभाल हेतु रह सकता है। समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देशित किया गया है कि दूरस्थ एवं आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए मुनस्यारी में एक विशेष शिविर लगाना सुनिश्चित करें।
अधिशासी अभियंता अस्कोट द्वारा ट्रॉली पर पीआरडी कार्मिक की तैनाती नहीं करने पर जिलाधिकारी द्वारा रोष व्यक्त कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। अधिशासी अभियंता अस्कोट को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल पीआरडी जवानों की नियुक्तियां ट्रॉली के संचालन हेतु नियमानुसार करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जनपद में जहाँ ट्रॉली के माध्यम से आवागमन किया जा रहा है, वहां पीआरडी/होमगार्ड तैनात करने के भी निर्देश दिए। जिसका भुगतान संबंधित विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
25 पर्यटक व 2 घायल महिलाओं को हेली के माध्यम से बूंदी से सुरक्षित धारचूला पहुंचाया गया है तथा एक गर्भवती महिला को मुनस्यारी से और 1 महिला को लास्पा से पिथौरागढ़ सुरक्षित पहुंचाया गया।

