मुख्य सचिव ने की एनएचएआई के अंतर्गत प्रदेश में चल रहे विभिन्न रोड प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की एनएचएआई के अंतर्गत प्रदेश में चल रहे विभिन्न रोड प्रोजेक्ट्स की समीक्षा
Spread the love

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय स्थित सभागार में एनएचएआई के अंतर्गत प्रदेश में चल रहे विभिन्न रोड प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने दिल्ली-देहरादून, मसूरी-पांवटा साहिब, नजीबाबाद-जसपुर, हरिद्वार-हल्द्वानी, हल्द्वानी-नगीना और देहरादून रिंग रोड सहित सहारनपुर बाईपास, खटीमा बाईपास और हरिद्वार बाईपास, गदरपुर बाईपास आदि प्रोजेक्ट्स की प्रगति की प्रोजेक्टवाइज जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स में नेटवर्क उपलब्धता के दृष्टिगत सभी प्राविधान किए जाए। साथ ही निर्माण सामग्री की कमी न हो इसके लिए खनन विभाग को एनएचएआई को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन प्रोजेक्ट्स में भूमि अधिग्रहण का कार्य होना है, उनमें तेजी लाते हुए भुगतान शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने एनएचएआई हाईवे के निकट देहरादून के आसपास लॉजिस्टिक पार्क विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को देहरादून-चंडीगढ़ हेतु नए एलाइनमेंट पर भी कार्य किए जाने हेतु निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एनएचएआई से श्री मनोज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles