हर्षोल्लास से मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस समारोह
देहरादून।भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। आशा फैसिलेटटर प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेनू नेगी दीप प्रज्वलित करके स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

आज प्रातः 11:00 बजे कांवली रोड देहरादून में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया ।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी के अभूतपूर्व कार्यों का अनुसरण करते हुए हम उनके द्वारा सुझाएं गए मार्गो पर आगे बढ़ते रहेंगे।
इस स्थापना दिवस में तमाम प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति का योगदान दिया।
भारतीय मजदूर संघ के द्धारा अभूतपूर्व कार्यो को चर्चा में लाने के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और अपने अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर कुसुम चौहान.आशा फैसिलिटेटर कार्यकारी अध्यक्ष,नरेश जिला अध्यक्ष पदम सिंह धमांडा ,सुनील मेहता,मकानी राणा आशा फैसिलिटेटर,सुमित्रा चौहान आशा फैसिलिटेटर,मंजू नागर आशा कार्यकत्री,मीनू गुप्ता आशा कार्यकत्रीऔर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

