HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर जाकर पूछी कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर जाकर पूछी कुशलक्षेम
Spread the love

देहरादून । मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रीमती बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती बलूनी के परिवारजनों से भी भेंट कर पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।

राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष एवं महासचिव जगमोहन सिंह नेगी व रामलाल खंडूड़ी के साथ सुमन भंडारी भी श्रीमती बलूनी का स्वास्थ्य जानने उनके आवास पर पहुंचे।

आपको याद दिलाते चले कि पिछले हफ्ते श्रीमती बलूनी का हार्ट से क्लॉट सरक कर नीचे पैरो में आ गया था जिसके चलते हृदय रोग के डॉक्टर योगेन्द्र द्वारा ऑपरेशन कर उनके पैर में स्टंट (बेलून) डाल दिया था।

इस अवसर पर उनकी पुत्री शशी बहुगुणा , छोटे पुत्र विजय बलूनी , बड़े पुत्र संजय बलूनी , और उनके नाती पोते मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles