मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र और थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण, शीघ्र सुचारू के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र और थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण, शीघ्र सुचारू के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा एवं थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री उमेश कुमार शर्मा एवं गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार भी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles