थानाध्यक्ष कालसी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों से कॉलेज के बच्चों को किया जागरूक

थानाध्यक्ष कालसी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों से कॉलेज के बच्चों को किया  जागरूक
Spread the love

देहरादून ।शिक्षक दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौर ने कॉलेज के बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया।

उत्तराखंड सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में व्यापक स्तर पर 2025 तक चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्रों में नशा करने वालो तथा नशे का कारोबार करने वालो को चिन्हित कर उनका प्रोफाइल तैयार करने, अवैध नशा कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ- साथ नशा लेने वालो की अपने स्तर से कांसलिंग कर उनको मुख्य धारा में लाने का प्रयास करने, तथा स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से विस्तार से अवगत कराकर देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका के तहत थानाध्यक्ष कालसी द्वारा लगातार स्कूल कॉलेज में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इसी क्रम में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर एस0एम0पी0जी0 कॉलेज सहिया में नशे की बढ़ती प्रवत्ति को रोकने, तथा नशे के दुष्परिणामों को विस्तार से अवगत कराया गया। इस मौके पर सभी अध्यापक गण भी मौजूद रहे, और सभी ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रण लिया कि कभी भी स्वयं या अपने भाई बहन या अन्य रिश्तेदारों को नशे की चपेट मे नही आने देंगे। नशे के विरुद्ध देहरादून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles