उधम सिंह नगर पुलिस ने पैट्रोल पंप के सेल्समैनौ को लूट का प्रयत्न करने वाले तीन आरोपियों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
डीडी चौक स्थित पैट्रोल पंप के सेल्समैनौ को तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी तथा लूट का प्रयत्न करने वाले तीन आरोपियों को तमंचे के साथ उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मनोज कुमार पुत्र टीकाराम प्रबंधक भारत पेट्रोलियम पंप डीडी चौक आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप जिला ऊधम सिंह नगर की तहरीर सूचना दिनांक 8/09/2022 की रात्रि 11:50 बजे मोटरसाइकिल संख्या UKOSAA0876 पर सवार नावेद निवासी खेड़ा द्वारा अपने दो अन्य साथी के साथ पेट्रोल पंप में आकर सेल्समेन कपिल शर्मा से 20 रुपए का पेट्रोल डलवा कर पेट्रोल के पैसे मांगने पर 200 रुपए का फटा नोट दिखाकर मारपीट करने धक्का-मुक्की करने सेल्समैनी के साथ लूट का प्रयत्न करने व एक युवक द्वारा पिस्टल निकालकर कपिल शर्मा पर जान से मारने की धमकी देते हुए तानने व मौके पर लोगों के एकत्र हो जाने के कारण मौके से भाग जाने बाबत दी दाखिला तहरीर के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप में FIR NO 353 / 2022 अंतर्गत धारा 323, 398, 504, 506 भादवी बनाम नावेद आदि पंजीकृत की गई।
उक्त घटना के गंभीरता को देखते हुए त्वरित अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक कर एवं सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 10/09/2022 को अभियुक्त गण 1-नावेद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी साई मंदिर खेड़ा थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर 2-प्रदीप पुत्र रामप्रसाद निवासी रामपुरा वार्ड नंबर 6 थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर 3- गुरविंदर सिंह उर्फ प्रीत पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 37 रविंद्र नगर थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर को समय 1935 बजे मोदी मैदान से गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त तमंचा 32 बोर बरामद किया गया मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK06 AA 0876 SPLENDOR PLUS को दिनांक 10/09/2022 को ट्रैफिक पुलिस द्वारा तीन पानी रुद्रपुर से अभियुक्त नावेद से सीज की गयी है। अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण
1- नावेद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी साईं मंदिर खेड़ा थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर ।
2-प्रदीप पुत्र रामप्रसाद निवासी रामपुरा वार्ड नंबर 6 थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर । 3- गुरविंदर सिंह उर्फ प्रीत पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 37 रविंद्र नगर थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर ।
बरामदगी विवरण
1- एक अदद तमंचा 32 बोर
2-घटना में प्रयुक्त ₹200 का फटा नोट।

