खादी मंत्री चन्दनराम दास ने बोर्ड द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र भोगपुर का किया निरीक्षण, सुनी समस्या

 खादी मंत्री चन्दनराम दास ने बोर्ड द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र भोगपुर का किया निरीक्षण, सुनी समस्या
Spread the love

देहरादून । खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री चन्दनराम दास ने उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र भोगपुर का निरीक्षण किया । भोगपुर के कताई प्रशिक्षण केन्द्र में 18 कताईकर 02 बुनकर वर्तमान में सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।

मंत्री चन्दनराम दास ने केन्द्र में सभी कताईकर, बुनकरों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री ने स्वयं खादी के बहुत जानकार है अतः उन्हें खादी से अगाध लगाव है। उन्होंने घर-घर खादी हर-घर खादी की बात कही और सभी को प्रात्साहित किया। मंत्री के इस निरीक्षण से विभाग का मनोबल बहुत बढा।खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों ने मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। मंत्री ने तागा तथा करघों का उत्पादन बढाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये ताकि बुनकरों एवं कास्तकारों को इसका लाभ मिल सके।।

कार्यक्रम में खादी बोर्ड के उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एस0डी0 मासीवाल , जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी देहरादून डाॅ॰ अलका पाण्डे, डी॰एस॰आई॰ श्री एस0एस0 बोनाल, कताई शिक्षक आशू खण्डूरी, बिक्री सहायक पंकज कुमार, मास्टर क्राफ्टमैन कृष्ण लाल और अन्य लोग शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles