उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 10 हज़ार के 02 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
रूद्रपुर ।उधमसिंहनगर पुलिस ने 10 हज़ार के 02 वांछित आरोपी हरगुन सिंह उर्फ रिंकल पुत्र तलविन्दर निवासी इन्द्रा कालोनी रुद्रपुर, उधम सिंह नगर,कुलविन्दर कौर पत्नी लखविन्दर सिंह निवासी इन्द्रा कालोनी रुद्रपुर, उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।
एसओजी टीम द्वारा थाना दिनेशपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2019 धारा 420/406 *भा0द0वि0 में काफी समय से फरार 10-10 हजार के ईनामी अभियुक्त हरगुन सिंह उर्फ रिंकल व कुलविन्दर कौर निवासीगण इन्द्रा कालोनी रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर की पतारसी सुरागरसी एवं गिरफ्तारी हेतु एस० ओ०जी० की टीम का गठन किया गया।
अभियुक्तगण सुखवन्त सिंह, कुलविन्दर कौर व हरगुन आदि द्वारा वादी मुकदमा श्री जागीर सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंह नगर के पुत्र जसवन्त सिंह को विदेश में नौकरी दिलाने के एवज में 12 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गयी थी, जिस पर पूर्व में थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त सुखवन्त सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी इन्द्रा कालोनी रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया था, तब से अभियुक्तगण हरगुन सिंह व कुलविन्दर कौर लगातार फरार चल रहे थे, अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर रहते थे, जिन पर रुपये 10-10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ईनामी / वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एस0ओ0जी0 उधमसिंह नगर टीम वांछित अभियुक्तगणों की पतारसी – सुरागरसी करते हुए हरियाणा, पंजाब में अभियुक्तगणों की तलाश की गयी। एस0ओ0जी0 टीम द्वारा अथक प्रयासों से 15 को अभियुक्तगण हरगुन सिंह उर्फ रिंकल व कुलविन्दर कौर पत्नी लखविन्दर सिंह निवासीगण इन्द्रा कालोनी रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर को जसवन्त नगर थाना डिवीजन नं0 7 जालंधर पंजाब से हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना दिनेशपुर उधमसिंह नगर लाया गया। अभियुक्तगण को अग्रिम कार्यवाही हेतु सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

