कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन
नई दिल्ली।कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 58 वर्ष के थे और 42 दिन से से अस्पताल में भर्ती थे।
10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कल यानी गुरुवार को दिल्ली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पंजाब के मुख्यमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियों ने राजू के निधन पर शोक जताया है।

