पिथौरागढ़ के केवल तहसील मुंसियारी क्षेत्र अंतर्गत भूकंप के हल्के झटके किए गए महसूस

पिथौरागढ़ के केवल तहसील मुंसियारी क्षेत्र अंतर्गत भूकंप के हल्के झटके किए गए महसूस
Spread the love

पिथौरागढ़।तहसील मुनस्यारी अंतर्गत भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा समस्त तहसील क्षेत्र अंतर्गत एवं जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त की गई। जनपद पिथौरागढ़ के केवल तहसील मुंसियारी क्षेत्र अंतर्गत भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए एवं अन्य तहसील क्षेत्र अंतर्गत भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। भूकंप से वर्तमान तक किसी भी प्रकार की क्षति होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles