उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए सोसाइटी ऑफ मिशन 4G की बड़ी पहल ,राहत सामग्री देहरादून से भेजी, पहले भी मुख्यमंत्री राहत कोष में दी थी मदद

उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए सोसाइटी ऑफ मिशन 4G की बड़ी पहल ,राहत सामग्री देहरादून से भेजी, पहले भी मुख्यमंत्री राहत कोष में दी थी मदद
Spread the love

देहरादून। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में विगत दिनों आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सोसाइटी ऑफ मिशन 4G (गौं, गंगा, गांव और गायत्री) आगे आई है। संस्था द्वारा देहरादून से पानी, राशन, कपड़े, बर्तन, कंबल, जूते आदि आवश्यक सामग्री राहत के रूप में भेजी गई है।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राकेश डंगवाल ने कहा कि आपदा पीड़ितों के प्रति हमारी सहानुभूति है और इस संकट की घड़ी में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। वहीं संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने बताया कि कुछ दिन पूर्व संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 66,000 रुपये की धनराशि जमा की थी और अब राहत सामग्री भी आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार राहत सामग्री एकत्र करने में जुटी है और इसे समय-समय पर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान गीतांजलि दत्ता, सुनील यादव, अनुज पुरोहित, श्रीमती सुशीला रावत सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles