गैरसैंण में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 65 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Spread the love

चमोली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के विकासखंड परिसर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

शिविर के दौरान कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 567 लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका लाभ उठाया। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया तथा योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी और परामर्श भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल की गई।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दुर्गा देवी, परियोजना निदेशक श्री आनंद सिंह भाकुनी, जिला विकास अधिकारी श्री के.के. पंत, उपजिलाधिकारी श्री सोहन सिंह रांगड, खंड विकास अधिकारी श्री पवन कंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post

नगरासू में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 105 से अधिक समस्याओं का हुआ निस्तारण

Spread the loveरुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आम जनमानस को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा […]