रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब की चार पेटियां बरामद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज आबकारी टीम ने भीरी रोड पर नियमित रोड चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

रोड चेकिंग के दौरान एक सैंट्रो कार संख्या UK07 S 5353 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से अंग्रेजी शराब की कुल चार पेटियां बरामद की गईं। बरामद शराब में 192 पव्वे एवं 48 अद्धे शामिल हैं।

मौके से मुन्ना नामक अभियुक्त को पकड़ा गया, जिसे नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक श्री अजय तथा उनकी टीम में शामिल उप आबकारी निरीक्षक, प्रधान आबकारी सिपाही रीना, किरण एवं आबकारी सिपाही सुंदर द्वारा की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज को नशे से मुक्त रखा जा सके।

Next Post

गैरसैंण में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 65 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Spread the loveचमोली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के विकासखंड परिसर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण […]