चोरी की घटना में फरार महिला अभियुक्ता गिरफ्तारढकरानी जल विद्युत गृह से चोरी हुई 130 स्टेटर कॉइल बरामद, कीमत करीब 8 लाख रुपये

चोरी की घटना में फरार महिला अभियुक्ता गिरफ्तारढकरानी जल विद्युत गृह से चोरी हुई 130 स्टेटर कॉइल बरामद, कीमत करीब 8 लाख रुपये
Spread the love

देहरादून। दून पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का एक और महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए फरार चल रही महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्ता की निशानदेही पर लगभग 8 लाख रुपये मूल्य की 130 स्टेटर कॉइल भी बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार 5 जनवरी 2026 को जल विद्युत गृह ढकरानी से कीमती स्टेटर कॉइल चोरी होने की शिकायत सहायक भंडारपाल अब्दुल सत्तार द्वारा थाना विकासनगर में दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना विकासनगर में मु0अ0सं0-07/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 जनवरी 2026 को घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को चोरी की गई 20 स्टेटर कॉइल और घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जांच और पूछताछ के दौरान घटना में एक अन्य महिला अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ छेत्री का नाम सामने आया, जो लगातार फरार चल रही थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश और निगरानी के बाद 24 मई 2026 को भीमावाला शक्ति नहर के किनारे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह कबाड़ बीनने का कार्य करती है और अपने साथियों के साथ मिलकर जल विद्युत गृह ढकरानी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई 130 स्टेटर कॉइल बरामद की गईं।


गिरफ्तार अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ छेत्री पत्नी स्व. विनोद साहनी, निवासी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा, उ0नि0 चन्द्र शेखर नौटियाल, कांस्टेबल नवीन कोहली, कांस्टेबल नरेश पंत, कांस्टेबल राजेन्द्र बर्थवाल, कांस्टेबल रितेश एवं महिला कांस्टेबल अमरजीत कौर शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles