सचिवालय में ऑफिस कार्य के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता का आकस्मिक निधन

सचिवालय में ऑफिस कार्य के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता का आकस्मिक निधन
Spread the love

देहरादून। सचिवालय में दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मूल चंद गुप्ता को अचानक हृदयाघात आ गया। उन्हें तुरंत सचिवालय डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां डॉक्टर विनेश जोशी और डॉक्टर राणा ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

यह घटना सचिवालय में मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद भावुक करने वाली रही, जब एक अधिकारी कार्यालय  आए और कुछ ही देर में इस दुनिया से विदा हो गए। उत्तराखंड सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली और प्रदेश अध्यक्ष, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, उत्तराखंड ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

देवभूमि खबर

Related articles