शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार
Spread the love

कोटद्वार। महिला अपराध के एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को कोटद्वार निवासी वादिनी ने कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर आरोप लगाया कि राहुल कुमार निवासी आमपडाव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इस आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-64/2026 के तहत धारा 351(2), 352 एवं 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।


विवेचना के दौरान साक्ष्यों का संकलन कर गहन जांच की गई, जिसके आधार पर नामजद आरोपी राहुल कुमार को पुलिस टीम ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अभियुक्त का विवरण राहुल कुमार पुत्र छुट्टन सिंह, निवासी आमपडाव, कोटद्वार

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वेदप्रकाश, आरक्षी चन्द्रपाल एवं होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles