चारधाम यात्रा में टिहरी पुलिस का मानवीय चेहरा, श्रद्धालुओं का स्वागत कर सुरक्षा का दिया संदेश

चारधाम यात्रा में टिहरी पुलिस का मानवीय चेहरा, श्रद्धालुओं का स्वागत कर सुरक्षा का दिया संदेश
Spread the love

टिहरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हुई है।

दिनांक 22 अप्रैल 2026 को थाना छाम पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें बिस्किट, फ्रूटी एवं पानी वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतने, रात्रि में अनावश्यक यात्रा से बचने, धामों की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने, लाइन में दर्शन करने तथा व्यवस्था में सहयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही होटल व ढाबों में भोजन से पहले रेट जांचने और हैली सेवा के लिए फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने को कहा गया।

पुलिस ने यात्रियों से धैर्य एवं संयम बनाए रखते हुए यात्रा करने, वाहन धीमी गति से चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

थाना छाम पुलिस द्वारा सभी श्रद्धालुओं को गंगोत्री , यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

देवभूमि खबर

Related articles