अल्मोड़ा पुलिस ने युवती से मारपीट, यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा ।जनपद की द्वाराहाट पुलिस ने एक गंभीर प्रकरण में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए युवती से मारपीट, यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और पैसों की मांग करने वाले आरोपी समीरुल इस्लाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना द्वाराहाट में धारा 69, 115(2), 351(2), 352 BNS एवं 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम 2018 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व पतारसी के आधार पर आरोपी का सुराग लगाया और दिनांक 3 अगस्त 2025 को दिल्ली में छापा मारकर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी समीरुल इस्लाम को 4 अगस्त को  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा ने कहा कि महिलाओं से जुड़े ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस की कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी। आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और समाज में ऐसे कृत्यों के प्रति सख्त संदेश जाए।

Next Post

रेड अलर्ट के चलते 5 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Spread the love ब्रेकिंग न्यूज़।स्थान। नैनीताल। रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मूसलाधार बारिश के चलते व कई जगह रास्ते बंद हो जाने के कारण नैनीताल जनपद में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में […]