जनता दर्शन में 92 शिकायतों की सुनवाई, लापरवाही पर सख्त रुख

जनता दर्शन में 92 शिकायतों की सुनवाई, लापरवाही पर सख्त रुख
Spread the love

देहरादून।जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में कुल 92 शिकायतों पर सुनवाई की गई। भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, फीस माफी और उपचार संबंधी मामलों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

टीएचडीसी कॉलोनी में निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता के मामले में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता के एक दिन के वेतन पर रोक लगाई गई। बुजुर्गों के उत्पीड़न और संपत्ति विवाद के मामलों में एसडीएम व पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आर्थिक तंगी, आयुष्मान कार्ड, जर्जर सड़कों, अतिक्रमण और बस सेवा शुरू करने जैसी समस्याओं पर भी संबंधित विभागों से निर्धारित तिथि तक रिपोर्ट तलब की गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles