आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन ,मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन ,मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन
Spread the love

देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने भेंट की।
इस दौरान संगठन प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके कल्याण हेतु आवश्यक कदम उठाएगी।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles