HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में मां गंगा की पूजा, सुरक्षित यात्रा के लिए प्रशासन ने मांगा आशीर्वाद

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में मां गंगा की पूजा, सुरक्षित यात्रा के लिए प्रशासन ने मांगा आशीर्वाद
Spread the love

हरिद्वार।चारधाम यात्रा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन की प्रार्थना की।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी यात्रा शुरू करते हैं। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है और सभी विभाग अलर्ट मोड में कार्य कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान ओवर रेटिंग पर सख्ती, मौसम संबंधी जानकारी की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष करीब 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी, जबकि इस वर्ष यात्रा शुरू होने से पहले ही 18 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। इससे इस बार भी भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा, ट्रैफिक और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इस मौके पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान सहित अन्य अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles