रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अशोक वर्मा का किया अभिनंदन, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन (पंजीकृत) के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और बधाई दी। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं।


अशोक वर्मा ने यूनियन को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। साथ ही यूनियन पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी कराई जाएगी।


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।


इस अवसर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रणाकोटी, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार, बलेश कुमार, हरि सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles